दोस्तो अगर आप को अपने लाइफ में अमीर बनना है तो आपको एक एसा system बनाना होगा जिससे आप को लगातार पैसा आता रहे। अमीर बनना हर किसी का ख्वाब होता है, मगर उसे केवल गिनती के लोग ही पूरा कर पाते है। तो चलिए जानते है की अमीर कैसे बने?
नियम १) ५०:३०:२० नियम
सबसे पहला नियम है ५० ३० और २० का। इस नियम के अनुसार आपको अपनी मासिक income को तीन भाग में बांटना है।
५० में ऐसे खर्चे आते है जो आपको जीवन जीने के लिए बहुत जरूरी है।
१) घर का किराया
२) बिजली का बिल
३) ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा
४) महीने का राशन
५) घर के अन्य खर्चे
६) बच्चो की school fees
७) doctor का खर्चा
३० में ऐसे खर्चे आते है, जो आप अपने शौक को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करते है। जैसे–
१) घूमने जाना
२) होटल में खाना खाना
३) नए कपड़े पर
४) दोस्ती के साथ
५) अन्य
बाकी बचे २० प्रतिशत पैसे को आप अपनी जमापूंजी के तौर पर रख सकते है। जिससे आपका भविष्य सुरक्षित कर सके।
अगर आप ऐसा करते है तो आप आर्थिक तौर पर stable हो पाएंगे, इसे आप sustainable growth (मतलब आप आज को भी एंजॉय कर पाएंगे और भविष्य की भी चिंता नही होगी) के रूप में भी देख सकते है।
नियम २) अपने skill/हुनर पर खर्च करे
इस दुनिया का ऐसा दस्तूर है की अगर आपको अमीर बनना है तो आप ज्यादा पढ़े लिखे होने चाइए। मगर ये सरासर गलत है। मैं आपको ऐसे अनेक लोगों के नाम बता सकता हु जिन्होंने डिग्री नही करतें हुए भी एक बड़ा empire खड़ा किया है।
- १) गौतम अदानी– अदानी ग्रुप के chairman
- २) निखिल कामत –zerodha के founder
और अन्य
इन लोगो ने कभी भी कॉलेज को डिग्री प्राप्त नहीं की मगर इन्होंने अपना वक्त अपने हुनर को निखारने पर खर्चा किया और आज लोग इनकी मिसाले देते है।
आपको किसी एक skill में महारत हासिल करनी है और फिर यह देखना है की उस skill से जुड़ा कोई loop hole है क्या? अगर आप loop hole ढूंढने में कामियब हो गए तो फिर आपको अमिर बनने से कोई नहीं रोक सकता।
अगर आपके ऑफिस में एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जिसे accounting के साथ administrative level का काम भी आता हो और आपने ये दोनो skills है तो फिर आपकी income बढ़ने वाली है।
Real life scenario : अमीर कैसे बने
मेरे ऑफिस में दो लोगो ने २०१० में कंपनी join कि। दोनो ने एक ही batch में ट्रेनिंग ली। मगर आज १३ साल के बाद एक व्यक्ति COMPANY के उच्चतम अधिकारियों में से एक है, जबकि दूसरा व्यक्ति आज भी उसी पद पर स्थिर है।
फरक सिर्फ इतना है की पहले व्यक्ति ने अपने काम के साथ साथ अपनी अन्य qualities जैसे leadership, confidence, communication skills, people management, accounting पर काम किया जिस वजह से उसका प्रमोशन जल्दी हुआ। इसीलिए हमे स्वयं को हमेशा software की तरह अपडेट रहेना चाइए।
नियम 3) अमीर बनाने से पहले अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करे
अगर आप पैसा कमाने लग गए है तो आपको लगेगा की मैं गाड़ी, घर या कोई ऐसी चीज लू जिसकी चाह आपको हमेशा से ही थी। मगर रुक जाइए; सबसे पहले आपको वो चीज करनी है जिससे आपका भविष्य सुरक्षित हो जाए जैसे–
- १) हेल्थ इंश्योरेंस
- २) लाइफ इंश्योरेंस
- ३) SIP
- ४) Provident fund
४) पैसे के कई स्त्रोत रखे
अगर आप यह सोचते है की मैं एक नौकरी करके अमीर बन जाऊंगा तो भूल जाइए। क्योंकि नौकरी करके आप केवल खुद को जिंदा रख पाएंगे, मगर अपने परिवार को खुश नहीं रख पाएंगे। आपको हमेशा पैसे की तंगी रहेगी। आप सदा चिंतित रहेंगे।
इस सबसे बचने के लिए आपको पैसे के कई सारे स्त्रोत बनाने होंगे।
Real life story: अमीर कैसे बने
मेरे ऑफिस में एक व्यक्ति है जो ऑफिस बॉय का काम करते है। क्या वो अपने पेमेंट से घर चला सकते है? इसका उत्तर हां और ना दोनो हो सकता है।
मगर उनके अंदर जीवन को बेहेतर जीने की आस है। जिस कारण उन्होंने बाजार में एक दुकान खरीदी, दुकान पर नौकर बैठते है और sir को एक income का नया source मिल गया है। जिस कारण वे नौकरी पर ज्यादा निर्भर नहीं है। अगर कल उनकी नौकरी भी चली जाती है तो उन्हें ज्यादा चिंता नही होगी। सर भले ही ज्यादा पढ़े लिखे ना हो मगर व्यवहारिक ज्ञान खूब है।