आत्म संदेह कम करने के १० तरीके

दोस्तों हमारे दैनिक जीवन में ऐसे कई पल आते है जब हमें खुद पर आत्म संदेह करना पड़ता है. पर संदेह अगर डर में बदल जाये तो वह बहुत खतरनाक होता है. इसिलिये इस ब्लॉग में आप यह जानेंगे की आत्म संदेह को कैसे ख़त्म करे…

१) अपने संदेह (आत्म संदेह) की पहेचान करे

अगर आपको अपने किसी भी आदत या चीज को लेकर कोई संदेह है तो उसे स्वीकार करे। अगर आप आत्म संदेह  को नजरंदाज करेंगे तो वह समय के अनुसार बढ़ते जायेगा। 

सबसे पहले आपको यह तय करना है की आपको किस विषय में संदेह है। उसके बाद आपको उस संदेह से जुड़ी भावनाओ को पहेचानना है। अगर आपके मन में उन भावनाओ को लेकर कोई भय है तो आपको ढूंढना हैं की आप कैसे उन भावनाओ को control कर सकते है।

मान लीजिए आपको संदेह है की आप एक चार पहिया वाहन (four wheeler car) चला सकेंगे या नहीं। सबसे पहले यह ढूंढिए की आपके मन में यह संदेह आया ही क्यों? अगर आया है तो जरूर इसके पहले आपके साथ ऐसी घटना हुई या आपने किसिसे सुना होगा की गाड़ी चलाना बहुत मुश्किल का काम है।

उपाय:

अगर आपको अपने इस डर के ऊपर काबू पाना है तो आप के ड्राइविंग स्कूल ज्वाइन कीजिए जहा आप धीरे–धीरे गाड़ी सिख जाएंगे, और आपका डर अपने आप खत्म हो जाएगा। 

मेरे हिसाब से आपको यह पाठ पढ़ना चाइए।

२) खुद को समझाए

अगर आपको लगता है की केवल आपको ही इस तरह के संदेह होते है तो खुद को समझाए की यह एक आम बात है। ऐसा बहुत लोगो के साथ होता है। अपने आपको यह भरोसा दिलाए की आप इस पर विजय पा सकते है। अपने गलतियों को सुधारे और उन्हे बार बार न दोहराएं। ज्यादा दृढ़ निश्चय के साथ अपना सफर जारी रखे।

३) नकारात्मक विचारो को दूर करे

अगर आपके मन में किसीभी तरह के नकारात्मक विचार उत्पन्न हो रहे है तो उन्हें चुनौती दे। खुद से ऐसे सवाल पूछे की इसमें मैं ऐसा क्या कर सकता हु की यह आसानी से हो जाए। खुद तो सकारात्मक रखे और यह सोचे की आप कर लेंगे। जिससे आपका देखने का नजरिया बदल जायेगा।

४) दूसरो से सलाह लो

आप स्वयं को अलग मत महेसुस करो। अपने मित्र, माता, पिता, भाई, बहन या अन्य किसी भी व्यक्ति से सलाह–मशवरा करो। उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश करो। कभी–कभी ऐसा होता है की अन्य लोग आपको आपसे ज्यादा जानते है, वो हमारी ताकत और कमजोरिया दोनो जानते है। 

मुझे लगता था की मैं १२वी पारभी कर पाऊंगा या नहीं। मगर मेरे माता पिता हमेशा कहते थे कि चिंता मत कर, तू आराम से पास हो जाएगा। और मैं हो भी गया।

५) छोटे – छोटे target set करे

अगर आपको अपने संदेह को दूर करना है तो अपने लिए छोटे–छोटे लक्ष्य तय कीजिए। लक्ष्य भी ऐसा तय कीजिए की आप उसे पूरा कर पाएंगे। हो सके तो अपने लक्ष्य को छोटे–छोटे लक्ष्य में विभाजित कीजिए। इसका नतीजा यह होगा की जब भी आप एक लक्ष्य तय करेंगे तो आपके अंदर एक आत्मविश्वास की भावना निर्माण होगी, जो आपकी क्षमताओ को बढ़ाएगी।

६) कल्पना करे

हमे प्रकृति ने बहुत अनमोल प्रतिभा प्रदान की है, वह है कल्पना करने की शक्ति। अगर आप कल्पना करे की आप सफल हो गए है, तो आपके मन में एक सकारात्मक भावना उत्पन्न होगी। जिस कारण आप संदेह कम करेंगे और मानसिक तौर पर ज्यादा मजबूत हो जाएंगे।

७) सकारात्मक लोगो के संपर्क में रहे

अपने आसपास ऐसे लोग रखे जो आपकी क्षमता पर विश्वास करते हो, जो आपको बढ़ावा देते हो। मराठी में एक कहावत है की ” एक बुद्धिमान व्यक्ति के पैर के पास बैठे, मगर एक बेवकूफ इंसान के साथ कभी ना बैठे”। 

Physics का एक सिद्धांत है की ऊर्जा हमेशा positive से negative की और बहती है। इसीलिए हमेशा अपने से  ज्यादा बुद्धिमान लोगो से दोस्ती करे। ताकि आपको कुछ नया सीखने को मिले।

Leave a Comment