विद्यार्थी जीवन पर निबंध 500 शब्द || Essay on student life in Hindi

विद्यार्थी का अर्थ है विद्या की इच्छा रखनेवाला । विद्यार्थी जीवन व्यक्ति का स्वर्णिम जीवन है जिसकी यादें हमेशा उसके मस्तिष्क में बनी रहती हैं। वैसे तो मनुष्य जीवनभर कुछ न कुछ सीखता रहता है। लेकिन विद्यार्थी वाले जीवन में वह नियमित रूप से अध्ययन करता है। विद्यार्थी जीवन पर निबंध 500 शब्द

महत्वपूर्ण अवस्था : विद्यार्थी जीवन पर निबंध 500 शब्द

मनुष्य की उन्नति में विद्यार्थी वाला जीवन एक महत्वपूर्ण अवस्था है। इस समय व्यक्ति जो कुछ भी सीखता है। वही उसके जीवनभर काम आता है। शिक्षा के बिना व्यक्ति का विकास नहीं हो पाता। विद्यार्थी वाले जीवन को व्यक्ति के निर्माण का काल माना जाता है। इसी समय उसका चरित्र निर्माण होता है और उसमें अच्छे संस्कार विकसित होते हैं।

उच्च आदर्श

विद्यालय वाले जीवन को मौज-मस्ती भरा और व्यक्ति का स्वर्णिम काल माना जाता है। इस समय उसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा ग्रहण करना होता है। लेकिन विद्यार्थी को शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक बातें भी सीखनी पड़ती हैं। विद्यार्थी जीवन में व्यक्ति जो सीखता है उसके अनुरूप ही उसके भावी जीवन का स्वभाव बनता है। विद्यार्थी को हमेशा महत्वाकांक्षी होना चाहिए। एक महत्वाकांक्षी विद्यार्थी ही लक्ष्य प्राप्ति में सफल हो सकता है। विद्या प्राप्ति के समय विद्यार्थी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह अच्छे ढंग से विद्या प्राप्त करे। बुराई की ओर ध्यान न दे ताकि भविष्य में एक अच्छा नागरिक बन सके।

प्राचीन तथा आधुनिक विद्यार्थी

प्राचीन काल में विद्यार्थी जीवन काल बहुत कठिन माना जाता था। विद्यार्थी को गुरु के आश्रम में रहकर अनुशासित होकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ती थी। आज स्थिति परिवर्तित हो गई है। आज का विद्यार्थी तो अपने घर के पास के ही विद्यालय में शिक्षा प्राप्त करता है। प्राचीन काल के विद्यार्थी विनम्र, आज्ञाकारी और चरित्रवान होते थे। लेकिन आज के विद्यार्थी अनुशासनहीन, आलसी और उग्र होते जा रहे हैं। आज के विद्यार्थियों के नैतिक मूल्य भी कम होते जा रहे हैं।

उपसंहार : विद्यार्थी जीवन पर निबंध 500 शब्द

विद्यार्थी जीवन एक गीली मिट्टी की तरह होता है उसे जैसा चाहे वैसा बनाया जा सकता है। अतः विद्यार्थियों के अंदर अच्छे संस्कार विकसित करने चाहिए। उनके चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थी में अच्छे गुणों को विकसित करके ही हम उसका जीवन सफल बना सकते हैं। विद्यार्थी जीवन पर निबंध 500 शब्द

Leave a Comment